फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के खिलाफ विवादित बयान में आजम के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सेना पर विवादित बोल मामले में पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ आखिरकार चार्जशीट दाखिल कर दी गई। शासन से अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है। अब कोर्ट इस चार्जशीट को संज्ञान में लेकर आगे की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री आजम खां ने पिछले साल मई माह में सेना को लेकर विवादित बयान दिया था। इस बयान के बाद भाजपाइयों ने भी ऐतराज किया था साथ ही प्रदर्शन भी किए थे। इस मामले में लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष एवं आईआईए के चेयरमैन आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में पूर्व मंत्री के खिलाफ सेना के अपमान का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए आजम खां के बयान की विवादित सीडी जांच को लैब भेजी थी। लैब की जांच में सीडी में आजम खां की आवाज पाई गई थी। लैब की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने पूर्व मंत्री आजम खां के बयान दर्ज किए थे। बयान दर्ज होने के साथ ही वादी समेत चार गवाहों के भी बयान दर्ज किए गए थे,जिसके बाद पुलिस ने मामले की विवेचना पूरी कर ली थी। पुलिस ने चार्जशीट दाखिल करने से पहले शासन से चार्जशीट दाखिल करने की अनुमति मांगी थी। पिछले दिनों शासन ने आजम खां के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की अनुमति दे दी थी। अनुमति मिलने के बाद पुलिस चार्जशीट में हर तथ्य को बारीकी से परखा आखिरकार सिविल लाइंस पुलिस ने सीओ दफ्तर के माध्यम से कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शासन से अनुमति मिलने के बाद सोमवार की यह चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें