फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपंजीकृत ई-रिक्शा में बच्चों को स्कूल न भेजें अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर। परिवहन विभाग की ओर से व्यवासयिक व स्कूल बस चालकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ई-रिक्शा चालक भी शामिल रहे, जिसमें चालकों को ओवरलोडिंग व ओवरस्पीड वाहन न चलाने के साथ ही वर्दी में ही वाहन चलाने के लिए कहा गया। साथ ही स्कूल प्रबधंन को निर्देश दिए गए कि अभिभावकों के साथ बैठक कर सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी बच्चा अपंजीकृत ई-रिक्शा में स्कूल न आए।
विज्ञापन

शौकत अली रोड स्थित एक होटल में हुई बैठक में एआरटीओ प्रशासन अरुण कुमार व एआरटीओ प्रवर्तन सतीश कुमार ने चालकों से कहा कि वाहनों को यातायात नियमों व मानकों के अनुसार ही चलाएं। निर्धारित वर्दी पहनकर ही वाहन चलाएं और स्कूल बस व व्यवसायिक वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चे और सवारी न बिठाएं। स्कूल बसें सभी मानक पूरे करें। साथ ही ई-रिक्शा चालकों को भी क्षमता से अधिक बच्चों का न बिठाने के साथ ही निर्धारित वर्दी पहनकर ई-रिक्शा चलाने को कहा। इसके साथ ही कार्यशाला में दुर्घटना के कारणों व इनसे बचाव के बारे में भी जानकारी दी गई। स्कूल प्रबंधन को कहा गया कि बच्चे अंपजीकृत ई-रिक्शा में स्कूल न जाएं। कार्यशाला में एडीएम उमेश कुमार मंगला और टीएसआई जगदीश ने भी चालकों को संबोधित कर यातायात नियमों के अनुपालन के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें