फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सोनिया राहुल को हरवाने खुद जाऊंगा'

Sun, 22 Dec 2013 07:34 PM IST
अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा रामदेव ने एक बार फिर राहुल और सोनिया गांधी पर निशाना साधा है।
विज्ञापन


योग शिक्षकों के पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लेने आए रामदेव ने घोषणा की, कि वह सोनिया और राहुल को हराने के लिए खुद जाएंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने स्पष्ट किया कि नहीं, लेकिन वह जरूरत पडऩे पर अपना प्रत्याशी उतारेंगे।

पढ़िए:- अरे! ये मोदी का हमशक्ल कौन है?

रामदेव ने कहा, 'कुमार विश्वास ने तो केवल राहुल के खिलाफ लडऩे की बात की है, उनका पक्का भी नहीं है, लेकिन मैं कह रहा हूं कि समय आएगा तो वहां योग्य प्रत्याशी खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के बारे में सवाल पूछने पर योग गुरू ने कहा कि सर्वे, सेवा और सरकार तीन चीजें हैं। केजरीवाल अभी तक सेवा में थे, अब उन्हें सरकार को समझना होगा।

उन्होंने राहुल गांधी को पप्पू और घोंचू कहते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा कि उसे लोकसभा चुनाव में 50 से अधिक सीटें नहीं मिल पाएंगी और इससे पार्टी में भगदड़ मची हुई है। इससे बचने के लिए राहुल गांधी को सामने लाया जा रहा है लेकिन फिर भी पार्टी बचने वाली नहीं है।
विज्ञापन


चार राज्यों में भाजपा की जीत पर उन्होंने कहा कि इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं की भी मेहनत शामिल है। उन्होंने भी जगह-जगह प्रचार किया था।

गंगा पर मोदी के वाराणसी में दिए गए बयान पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि अखिलेश समझदार हैं और इस बात को समझेंगे कि गंगा पर राजनीति नहीं काम की जरूरत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें