शौक में बन गया विश्व का सबसे बड़ा रेडियो संग्रहालय
रामसिंह का कहना है कि नौकरी के दौरान तैनाती मुरादाबाद, संभल, हापुड़, साहिबाबाद, हल्द्वानी, रामपुर व कासगंज में रही। घूमने, अखबार और किताब पढ़ने का शौक है। भ्रमण के दौरान उनके मन में विचार आया कि लुप्त होते जा रहे उपकरणों को सहेजने के लिए संग्रहालय होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि अक्सर दिल्ली जाया करते थे, वहां पर बाजार में जहां भी उन्हें अच्छा रेडियो दिखाई देता था, वह उसको खरीद कर ले आते थे। राम सिंह के इस शौक ने गजरौला को विश्व का सबसे रेडियो संग्रहालय बना दिया।
अब तक एम प्रकाश के नाम था सबसे ज्यादा रेडियो रखने का रिकॉर्ड
रामसिंह ने बताया कि अपने संग्रहालय में तरह-तरह के 625 रेडियो रखने के लिए 2005 में एम प्रकाश का नाम गिनीज बुक में दर्ज किया गया था। एम प्रकाश के संग्रहालय में और कोई उपकरण नहीं था, जबकि हमारे के तीन कमरों के संग्रहालय में विभिन्न कंपनियों के 1400 रेडियो हैं।