सीबीआई से क्लीन चिट मिलने के बाद रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया शुक्रवार को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से मिलने उनके घर पहुंचे।
क्लीन चिट मिलने के बाद मुलायम से यह उनकी पहली मुलाकत है।
सूत्रों की मानें तो राजा भैया मुलायम सिंह यादव को सीबीआई रिपोर्ट की पूरी जानकारी देंगे। इसके अलावा वह सियासी साजिशों पर भी उनसे बात कर सकते हैं।
राजा भैया और मुलायम की इस मुलाकात को राजनीतिक समीकरण से भी जोड़कर देखा जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि राजा भैया को अब मंत्रिपरिषद में जगह मिल सकती है।
सीबीआई ने कुंडा के सीओ जियाउल हक हत्याकांड में गुरुवार को एक पूरक चार्जशीट दाखिल करते हुए पूर्व मंत्री राजा भैया को क्लीन चिट दे थी।
जांच एजेंसी ने उन्हें सीओ की हत्या के मामले में साजिश के आरोपों से भी मुक्त करने की कोर्ट से अपील की है।
उधर जियाउल हक की पत्नी परवीन आजाद का कहना है कि सीबीआई ने एकपक्षीय जांच कर मुझे न्याय से वंचित रखा है। उन्होंने कहा कि वह दोबारा जांच के लिए कोर्ट जाएंगी।