फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसत्ता पार्टी बना सकते हैं राजा भैया, अगले महीने करेंगे नाम का एलान

Thu, 11 Oct 2018 12:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
निर्दलीय विधायक राजा भैया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पूर्व मंत्री व कुंडा के निर्दल विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया द्वारा नई पार्टी के गठन की कवायद शुरू कर दी गई है। सूत्रों की मानें तो वह जनसत्ता पार्टी के नाम से नया दल बना सकते हैं। हालांकि उनकी तरफ से अभी इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। 

विज्ञापन


राजा भैया से जुड़े लोगों का कहना है कि 30 नवंबर को लखनऊ में आयोजित रैली के दौरान ही राजा भैया नई पार्टी और पदाधिकारियों के नाम का एलान करेंगे। उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में भी अपने उम्मीदवार खड़े कर सकती है। कई उत्साही समर्थक नवगठित पार्टी के नाम के साथ राजा भैया की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें