फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीनों से कर रहे थे गंदी हरकत, स्कूल नहीं जाने पर पिता से बांटा दर्द

Thu, 11 Oct 2018 12:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
छात्र से कुकर्म - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

आगरा में ताजगंज क्षेत्र के एक मोहल्ले में 11 साल के बालक के साथ तीन किशोरों ने कुकर्म किया। मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बनाई। आरोपी किशोर भी 14 साल के हैं। बालक के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


पीड़ित बालक और तीनों आरोपी किशोरों के घर आसपास ही हैं। आरोपी किशोर छह महीने से उसके साथ यह हरकत कर रहे थे। कभी घर आते थे, कभी रास्ते में पकड़े लेते थे। अपने घर और खाली प्लाट में ले जाकर बालक से कुकर्म करते। विरोध करने पर धमकी देकर चुप कर देते थे। मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। 

कई दिन से बालक स्कूल नहीं जा रहा था। इस पर परिजनों ने उससे पूछताछ की। किशोर ने घटना की जानकारी दी। पिता ने थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर थाना ताजगंज का कहना है कि जांच की जा रही है। आरोपी भी 14-14 साल के हैं।
विज्ञापन


पीड़ित बालक को आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे। उससे कहा था कि वह अगर, किसी से कहेगा तो वीडियो वायरल करके पूरे मोहल्ले में बदनाम कर देंगे। इससे बालक घरवालों को नहीं बता रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें