फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के विकास में रोड़ा अटका रही अखिलेश सरकार: राहुल

Thu, 13 Jun 2013 10:15 PM IST
अमेठी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने लंबे अरसे बाद एक बार फिर यूपी की सपा सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि सूबे में हमारी सरकार न होने से विकास के मोर्चे पर हाथ बंधे हुए हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के दायरे में आने वाला हर विकास कार्य क्षेत्र में किया जा रहा है, लेकिन प्रदेश में सरकार न होने के कारण इसमें बाधाएं आ रही हैं।

बृहस्पतिवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे सांसद राहुल गांधी ने हालांकि बीते साल हुए विधानसभा चुनाव की जनसभाओं की तरह तो प्रदेश सरकार को लेकर हमलावर नहीं दिखे लेकिन क्षेत्र में समुचित विकास कार्य न हो पाने के लिए परोक्ष रूप से उसे जिम्मेदार जरूर ठहराया।

उन्होंने शुकुल बाजार की सभा में कहा कि क्या करें, हमारे हाथ बंधे हैं क्योंकि प्रदेश में हमारी सरकार नहीं है।

इसीलिए सूबे की सरकार की तरफ से विकास की जिन योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाना चाहिए, वह नहीं हो पा रहा है।

राहुल ने कहा, अपने स्तर पर क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रहा हूं, लेकिन प्रदेश सरकार की तरफ से दिक्कतें आ रहीं हैं। केंद्र सरकार के जरिये जो भी संभव है, किया जा रहा है।
विज्ञापन


पूरे भाषण के दौरान राहुल गांधी ने दो बार इस बात का हवाला दिया।

गौरतलब है कि इससे पहले भी राहुल अपने क्षेत्र के दौरों के वक्त बिजली, पानी, स्वास्थ्य व प्राथमिक शिक्षा जैसी बुनियादी जरूरतों की कमी के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें