फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 19 Feb 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव। अटौरा बुजुर्ग क्षेत्र के रायबरेली-लालगंज मार्ग पर स्थित किलौली चौराहा के निकट बुधवार शाम को एक अनियंत्रित बोलेरो ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दो युवक मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


लालगंज क्षेत्र के सेमरपहा गांव निवासी नफीस पुत्र हनीफ (30) बुधवार शाम लगभग सात बजे बाइक से रायबरेली की तरफ जा रहे थे। नफीस किलौली चौराहे के पास पहुंचे तो रायबरेली से लालगंज की ओर आ रही एक अनियंत्रित बोलेरो ने उनकी बाइक सहित एक अन्य बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नफीस और दूसरी बाइक पर सवार अन्य युवक घायल हो गए।

पुलिस ने घायल नफीस को सीएचसी जतुआ टप्पा में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक पर सवार दो युवक चौराहे पर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज करवाकर घर चले गए। भाग रहे बोलेरो चालक को ग्रामीणों ने दौड़कर पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। नफीस ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन


नफीस शादी समारोह में सेल्फी पॉइंट लगाने का काम करते थे। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बोलेरो को थाने में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें