फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sat, 08 Aug 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली-खीरों। भदोखर क्षेत्र के लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर जमालपुर नानकारी के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


फतेहपुर जनपद के हथगाम थाना क्षेत्र के मऊपर गांव निवासी उत्तम सिंह (पुत्र रविंद्र सिंह) अपने एक साथी के साथ शुक्रवार दोपहर को बाइक से फतेहपुर से प्रयागराज जा रहे थे। जमालपुर नानकारी के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उत्तम सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे में बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें