ऊंचाहार। बीकरगढ़ बाजार में चालक के नशे में होने से 20 बच्चों से भरी वैन अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। टकराने के बाद मैजिक सड़क किनारे पलट गई और उसमें सवार बच्चे दब गए। वैन पलटते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। हादसे में 12 बच्चे घायल हो गए। किसी तरह लोगों ने बच्चों को वैन से बाहर निकाला। चालक मौके से भाग गया।
एसएसएन पब्लिक स्कूल की 10 सीटर वैन से बच्चे स्कूल जा रहे था। नशे में होने से चालक का नियंत्रण वाहन से छूट गया। बीकरगढ़ के पास वैन पुलिया से टकरा कर पलट गई। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और किसी तरह वैन को सीधा किया और बच्चों को बाहर निकाला। घटना में प्रियांशी (9), माही(6),स्नेहा(11), नैतिक (10), अनिकेत (13), आदित्य (8), संकल्प (9), आयुषी (8),आयुषी(5), पलक(8), पायल (7) व अहम (5) घायल हो गए।
बच्चों को ऊंचाहार सीएचसी में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद घर भेज दिया गया। लोगों ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि वैन चालक नशे में था और तेज गति से वाहन चला रहा था। राम कृपाल ने बताया कि वह दूध लेने डेयरी पर आए थे। उसी दौरान हादसा हुआ। 20 बच्चे वैन में थे। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।
प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश राय ने बताया कि वाहन को कोतवाली में खड़ा करा दिया गया है। एआरटीओ प्रवर्तन की तहरीर पर स्कूल प्रबंधक शिवबरन मिश्रा व चालक बसंत लाल पर एफआईआर दर्ज की गई है।
बिना फिटनेस के चल रही थी वैन
स्कूली वाहनों की फिटनेस को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। डीएम के निर्देश के बाद भी स्कूली वाहनों की फिटनेस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने बताया कि वैन की हालत कंडम थी। उसमें क्षमता से अधिक बच्चे बैठे थे। 10 सीटर मैजिक में 20 बच्चे बैठे थे। एआरटीओ प्रवर्तन उमेश कटियार ने बताया कि स्कूल प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। वाहन के कागज भी पूरे नहीं थे। वैन को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में बीकरगढ़ तिराहे के पास पुलिया से टकराई बच्चों को ले जा रही स्कूली वै
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में बीकरगढ़ तिराहे के पास पुलिया से टकराई बच्चों को ले जा रही स्कूली वै
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में बीकरगढ़ तिराहे के पास पुलिया से टकराई बच्चों को ले जा रही स्कूली वै