फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बेकाबू वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 18 Dec 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। चंदापुर पावर हाउस के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार चार पहिया वाहन, बाइक से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका चचेरे भाई घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक भाग गया।
विज्ञापन


पूरे रानी मजरे ओथी निवासी महेश (20) पुत्र शेर बहादुर बुधवार शाम को चचेरे भाई अखिलेश (28) के साथ बाइक से चंदापुर जा रहे थे। पावर हाउस के पास बाइक को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक पावर हाउस के पास गड्ढे में पलट गई। घटना में दोनों बाइक सवार बेहोश हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने दोनों को सीएचसी महराजगंज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने महेश को मृत घोषित कर दिया। अखिलेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महराजगंज कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें