फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर रॉड से हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के सवैया तिराहा स्थित रेस्टोरेंट पर नाश्ता करने गये युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उसे लोहे की रॉड से पीटकर लहूलुहान कर दिया। इतना ही नहीं उसकी बाइक भी तोड़ दी।
विज्ञापन

पूरे तुराबी मजरे मोखरा गांव निवासी सचिन पांडेय सवैया तिराहा स्थित रेस्टोरेंट में बैठ कर नाश्ता कर रहा था। खोजनपुर गांव निवासी गोलू सिंह अपने तीन अन्य सहयोगियों के साथ उसके पास आया। राजनीतिक टिप्पणी को लेकर गालीगलौज की।
उसके बाद रेस्टोरेंट के बाहर लगी छतरी से लोहे की रॉड निकालकर युवक पर हमला बोल दिया। इससे सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों के बीचबचाव करने पर हमलावरों ने उसे मरणासन्न अवस्था में छोड़ बाहर खड़ी बाइक भी लोहे की रॉड से तोड़ दी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि हमले का मुख्य आरोपी गोलू सिंह नशे का कारोबार करता है। कई बार इसी मामले में जेल भी जा चुका है। इस रेस्टोरेंट पर आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं लेकिन हर बार स्थानीय प्रशासन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी ही करता है।
कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गोलू सिंह, संदीप कुमार निवासी खोजनपुर, आदर्श वर्मा नया पुरवा मजरे बहेरवा व सानू सिंह निवासी एनटीपीसी कॉलोनी पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। गोलू सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें