फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के पास युवक को गोली मारी

Sat, 03 Dec 2016 11:17 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
गन शॉट - फोटो : demo
विज्ञापन
 ससुराल के मकान के बंटवारे को लेकर शुक्रवार देर रात कस्बे में थाने से चंद कदम की दूरी पर एक युवक को उसके साढ़ू ने तमंचे से गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी अपने साथी के साथ भाग गया। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। कस्बे के किला मोहल्ले का रहने वाला सोनू सोनकर (30) फलों का ठेला लगाता है। वह ससुराल के मकान में अपने ससुर के साथ रहता है।

इसी मकान के एक हिस्से में सदर कोतवाली क्षेत्र के जहानाबाद का मूल निवासी उसका साढ़ू सुजीत कुमार भी रहता है। शुक्रवार रात सोनू पान खाने के लिए कस्बे के मुख्य चौराहे पर गया था। वहां से लौटते वक्त थाने के पास सोनू को उसके साढ़ू सुजीत ने अपने साथी मोनू के साथ उसको रोक लिया और मकान में हिस्से को लेकर झगड़ने लगा।
विज्ञापन


सोनू के विरोध करने पर सुजीत ने तमंचे से उसे गोली मार दी और मोनू के साथ भाग गया। इससे सोनू लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घायल सोनू को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  

सोनू पक्ष के लोगों के मुताबिक ससुर ने मकान की रजिस्ट्री उसके नाम कर दी है, जबकि उसका साढ़ू सुजीत कुमार भी ससुराल के उस मकान में हिस्सा मांग रहा है। ससुर मकान में सुजीत को हिस्सा नहीं देना चाहते हैं।

वह सुजीत से कई बार मकान खाली करने को भी कह चुके हैं मगर वह घर छोड़ने को तैयार नहीं है। सोनू का आरोप है कि मकान पर कब्जे की नीयत से ही सुजीत ने गोली मारकर उसकी हत्या की कोशिश की है। उसने सुजीत व बछरावां थाना क्षेत्र के सुंदरनगर निवासी मोनू के खिलाफ तहरीर दी है।

बछरावां के कार्यवाहक थानाध्यक्ष आरआर कुशवाहा का कहना है कि, सोनू की तहरीर पर उसके साढ़ू सुजीत व मोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके दोनों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें