फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सलोन कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को बाइक की टक्कर से साइकिल सवार श्रमिक की मौत हो गई। परिवारीजनों ने पीएचसी के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस कर्मियों से भी अभद्रता की। हालांकि की बाद में पहुंचे कोतवाल ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन

सूची चौकी क्षेत्र के अंतर्गत खौसनहा गौवा बाजार निवासी रामकुमार (35) पुत्र गेंदालाल गांव में ही स्थित महेंद्र पंजाबी के भट्टे पर नौकरी करता था। शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे रामकुमार साइकिल से डीजल लेकर भट्ठे पर जा रहा था। भट्ठे के पास से सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
गंभीर अवस्था में एंबुलेंस से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन लाया गया। स्थानीय पुलिस कर्मी और भट्टा संचालक के मुताबिक ड्यूटी पर तैनात डॉ. अमित सचान ने घायल युवक को देखना उचित नहीं समझा। मरीज को देखे ही रेफर कागज बनाने में जुट गए। इससे घायल युवक के परिवारीजन आक्रोशित हो गए। पुलिस कर्मियों से अभद्रता भी की।
विज्ञापन

घायल युवक को करीब एक घंटे बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी बृजमोहन ने बताया कि मृतक के परिवारीजन डॉक्टर की कार्यशैली से आक्रोशित हो रहे थे। उधर, डॉ. अमित सचान ने बताया कि घायल युवक के सलोन पीएचसी पहुंचने पर उसको देखा गया। युवक को हेडइंजरी थी।
इसके बाद वार्ड ब्वाय से इंजेक्शन व उपचार करने की बात कह दी गई थी। मेरे द्वारा रेफर कागज तैयार कर दिया गया था। एंबुलेंस को भी सूचित किया जा चुका था। ओपीडी में मरीजों की संख्या बहुत थी। किसी से कोई अभद्रता नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें