फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से ओपीडी बंद, मांगलिक व धार्मिक कार्यक्रमों पर ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 21 मार्च से जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में सामान्य ओपीडी और जांच की सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इससे दो जिला अस्पताल, 19 सीएचसी व 53 पीएचसी में सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं मिलेंगी। सभी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रमों के साथ ही धार्मिक व अन्य कार्यक्रमों पर भी 2 अप्रैल तक रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

शासन से आदेश आते ही जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। शासन से शुक्रवार शाम कोरोना वायरस से लोगों को बचाने और जागरूक करने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में 21 मार्च से ओपीडी बंद कर दी गई है। 31 मार्च तक जिला अस्पतालों समेत सभी सीएचसी व पीएचसी में सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही लोगों को मिलेंगी।
शासन ने सभी धार्मिक, आध्यात्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं मांगलिक गतिविधियों व कार्यक्रमों पर भी 2 अप्रैल तक रोक लगा दी है। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर गहन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों में शिक्षकों एवं नॉन टीचिंग स्टाफ को भी स्कूल न आने के आदेश दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने सभी सीएचसी व पीएचसी अधीक्षकों को सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं जारी रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सीएचसी जगतपुर के अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार शुक्ला ने सभी चिकित्सकों व स्टाफ की देरशाम बैठक बुलाकर इमरजेंसी सेवाओं को और बेहतर रखने के निर्देश दिए हैं। जिले में आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाजारी की स्थिति से बचने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है।
संबंधित विभाग के अधिकारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाकर बाजार में जरूरी वस्तुओं की कमी न होने देने के आदेश दिए हैं। कालाबाजारी करने वालों को पकड़कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। शासन से जारी आदेशों का शत प्रतिशत अनुपालन कराने के आदेश दिए गए हैं।
जिले की पुलिस को पूरे जिले में पेट्रोलिंग करने के आदेश दिए गए हैं। एक स्थान पर लोगों को एकत्र न होने के आदेश दिए गए हैं। आदेशों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने निजी क्लीनिकों पर ओपीडी बंद करने का निर्णय लिया है। इमरजेंसी सेवाओं के अलावा कोई भी चिकित्सीय कार्य नहीं होगा।
आईएमए के मीडिया प्रभारी डॉ. मनीष सिंह चौहान व डॉ. हेमंत सिंह ने बताया कि शनिवार को ओपीडी बंद रहेगी। 22 मार्च को भी ओपीडी नहीं की जाएगी। सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही दी जाएंगी। जिले में मास्क और सेनेटाइजर की समस्या से निपटने के लिए डीएम शुभ्रा सक्सेना ने पहल की है। जिला जेल में बंद कैदियों और एनआरएम के समूहों के माध्यम से मास्क बनवाने का काम शुरू किया है।
जेल में यह काम शुरू भी हो गया है। इसके अलावा सेनेटाइजर की कमी को दूर कराने के लिए जिले स्तर पर छोटे उद्योगों से प्रोडक्शन कराने का निर्णया लिया गया है।
सभी सीएचसी व पीएचसी अधीक्षकों व जिला अस्पताल के सीएमएस को 21 मार्च से ओपीडी व सामान्य जांच बंद करने के निर्देश दे दिए गए हैं। इमरजेंसी सेवाएं और बेहतर ढंग से संचालित कराई जाएंगी। मरीजों को अस्पतालों में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी।- डॉ. संजय कुमार शर्मा, सीएमओ
शासन से मिले निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन करने के लिए संबंधित विभागों को आदेशित कर दिया गया है। आदेशों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई होगी। जन सामान्य को किसी भी स्तर पर समस्या नहीं होगी। रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए परेशानी नहीं आएगी।-शुभ्रा सक्सेना, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें