रंजिश में महिलाओं को पीटा, एक गंभीर
रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के सिंघौर में सोमवार शाम रंजिश में चार महिलाओं की पिटाई कर दी। इसमें एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उक्त गांव की रहने वाली पूजा सिंह पत्नी राजू सिंह ने आरोप लगाया कि पड़ोसी बउवा, लाला तथा उनकी बहन किरन व विनय मेरे दरवाजे आकार गाली गलौज कर रहे थे। मना करने पर उपरोक्त लोग लात-घूंसों व लाठी-डंडा से मुझे मारने लगे।
मुझे बचाने मेरी ननद दिव्या सिंह, शालू सिंह, निधी सिंह आई। तब सभी लोगों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। निधी सिंह के सिर में चोट लग जाने के कारण बेहोश हो गई। एसओ मणिशंकर तिवारी ने बताया की पूजा सिंह की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
वहीं अतरी गांव में रंजिश को लेकर हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए। घायलों का मेडिकल परीक्षण सीएचसी में कराया गया है। एक पक्ष से बिटाना, राधिका, विजय जबकि राजेश कुमार, लक्ष्मी, राजरानी घायल हुई है। एसओ मणिशंकर तिवारी ने बताया कि दोनों पक्ष से तहरीर मिली है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।