फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: फंदे से लटकता मिला महिला का शव

Sun, 19 Apr 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
लालगंज के कृष्णा नगर मोहल्ले में शनिवार को महिला की मौत के बाद गमगीन परिवारीजन।
विज्ञापन
लालगंज। लालगंज कस्बे के कृष्णा नगर मोहल्ले की रहने वाली गुड़िया (38) का शव शनिवार को घर में फंदे से लटकता पाया गया। भाई का आरोप है कि बहनोई ने उनकी बहन की हत्या की है। मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कृष्णा नगर मोहल्ला निवासी राकेश यादव मजदूरी करते हैं। राकेश के मुताबिक रात में हम सब लोग खाना खाने के बाद सो गए। सुबह नींद खुली तो पत्नी गुडि़या का शव आंगन में जाल से धोती के सहारे लटक रहा था। घटना के समय बेटा आदित्य ननिहाल में था, जबकि बेटी आंशी पड़ोस में रिश्तेदारी में गई थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर आकर घटना की जांच की। आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए।

डलमऊ क्षेत्र के जहांगीराबाद निवासी गंगासेवक ने तहरीर में आरोप लगाया कि बहनोई उनकी बहन के साथ आए दिन नशे में मारपीट करता था। शनिवार को भी आरोपी ने उसकी बहन को पीटा था। बहन ने फोन करके घटना की जानकारी दी थी। सुबह बहन की मौत की सूचना पर ससुराल आया। उनकी बहन की हत्या की गई है। मामले में कार्रवाई हो। लालगंज कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें