लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के आनापुर गांव में मंगलवार को मधुमक्खियों ने एक महिला पर हमला बोलकर काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आननफानन परिवारीजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गांव निवासनी नीलम गांव के निकट बाग में मवेशी चराने गई थी। जहां अचानक चली हवा से मधुमक्खी का छत्ता हिल गया। इस पर मधुमक्खियों ने हमला बोल कर महिला को काट लिया।
वहां मौजूद अन्य चरवाहों ने उसे किसी तरह मधुमक्खियों के चंगुल से महिला को बचाया। परिवारीजनों ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।