फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर वलौली गांव में बृहस्पतिवार को एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने फंदे को काटकर शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन

गांव निवासी रश्मि विश्वकर्मा (42) पत्नी रामकुमार उर्फ रामू ने सुबह करीब 11 बजे घर के आंगन में लगे जाल पर साड़ी के सहारे फांसी लगा ली।
महिला ने फांसी लगाने से पहले अपने दोनों बच्चों अर्जुन (13) व ओम (9) को एक कमरे में बंद कर दिया था। कुछ देर बाद जब बच्चों ने ताकत लगाकर दरवाजा खोला तो मां आंगन में लगे जाल से धोती के सहारे लटकी थी।
पुलिस ने फंदे को काटकर महिला को नीचे उतारा। लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी, प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका का पति रामकुमार फायर ब्रिगेड में लखनऊ में तैनात है। घटना के वक्त वह अपने छोटे भाई की पत्नी को विदा कराने भाई की ससुराल गया था। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें