फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके बुलाकर पत्नी ने चाकू से गला रेता: पति ने लगाया आरोप, अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 12 Jul 2022 12:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

आरोप है कि पत्नी ने चाकू से पति का गला रेत दिया। पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला शिवगढ़ थाना इलाके के सिंहपुर गांव का है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के शिवगढ़ में एक पत्नी द्वारा अपने पति को फोन करके मायके बुलाने के बाद उसका गला रेत देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला शिवगढ़ थाना इलाके के सिंहपुर गांव का है।

विज्ञापन


सिंहपुर गांव की रहने वाली प्रिया का विवाह बाराबंकी जिले की हैदरगढ़ तहसील अंतर्गत कोल्हादा गांव के सत्यम के साथ लगभग 6 वर्ष पूर्व हुआ था। जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है और प्रिया अपने मायके में रह रही है। पति ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पति सत्यम ने बताया कि उसकी पत्नी ने समझौता करने के नाम पर फोन कर अपने घर बुलाया था। वह जैसे ही अपनी ससुराल सिंहपुर पहुंचा। ससुरालियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि इसी बीच पत्नी प्रिया ने चाकू से उसका गला रेत दिया। सत्यम ने घायलावस्था में परिजनों को फोन किया। सत्यम के परिजनों ने यहां पहुंच कर उसे सीएचसी शिवगढ़ में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

चिकित्सकों के मुताबिक, सत्यम की हालत खतरे से बाहर है। वहीं, सिंहपुर निवासी एवं प्रिया के पिता शिवकुमार सिंह का कहना है की दामाद सत्यम नशे की हालत में घर आया था और उसे फंसाने की नियत से स्वयं से अपने ऊपर चोट मार लिया। थानाध्यक्ष राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। सत्यम की मां संजय देवी पत्नी अखिलेश सिंह की तहरीर पर पत्नी प्रिया, साले पुष्पेंद्र सिंह, ससुर शिव कुमार सिंह व चचेरे ससुर रंजीत सिंह सहित 4 लोगों के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच की जा रही है। मामला गंभीर होने पर जानलेवा हमले की धारा बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें