जगतपुर (रायबरेली)। स्थानीय सीएचसी की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की पोल बुधवार को खुल गई। लाखों रुपये की कीमत के इंजेक्शन कूड़े में फेंक दिए गए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सीएचसी में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
बुधवार को जगतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दूसरी मंजिल पर कूड़े के ढेर में आयरन व सोर्सेज सहित अन्य इंजेक्शन मिले। कूड़े में करीब 200 इंजेक्शन पड़े बताए जा रहे हैं। जगतपुर के सीएचसी अधीक्षक डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद