फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने दी प्रोड्यूसर ग्रुप बनाने की स्वीकृति, समूहों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े समूह की महिलाओं से बात की। सीएम ने जिले में प्रोड्यूसर गु्रप बनाकर डेयरी उद्योग लगाने की स्वीकृति दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने 668 महिला समूहों को 2.45 करोड़ का लाभ दिया। इसमें रिवाल्विंग फंड में 1.71 करोड़ व कम्युनिटी इनवेस्टमेंट फंड (सीआईएफ) में 74.55 लाख दिए गए हैं।
एनआईसी में डीएम वैभव श्रीवास्तव, एनआरएलएम की जिला मिशन प्रबंधक शैलेश त्रिपाठी की मौजूदगी में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने सीएम के मन की बात सुनी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिले की 497 स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड में 15,000 प्रति समूह की दर से 74.55 लाख रुपये खाते में भेजे गए। इसके अलावा 171 कम्युनिटी इनवेस्टमेंट फंड के तहत 1.10 लाख रुपये प्रति समूह की दर से 1.71 करोड़ रुपये ऑनलाइन हस्तांतरण किया गया।
मुख्यमंत्री ने जिले में प्रोड्यूसर ग्रुप के माध्यम से डेयरी उद्योग को शुरू कराने की स्वीकृति भी दी। इससे एनआरएलएम से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों को अच्छा लाभ होगा। मुख्यमंत्री नेे महिलाओं से बेहिचक रोजगार स्थापित करके आर्थिक स्तर को सुधारने की अपील की। इस मौके पर डीडीओ एसएन चौरसिया, पीडी प्रेमचंद्र पटेल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें