फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में दो बजे ही खत्म हुई वैक्सीन, बिना टीके के लौटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में वैक्सीन की कमी थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को शहर में दोपहर दो बजे ही वैक्सीन खत्म हो गई। ऐसी स्थिति में नाराज लोग बिना टीका लगवाए ही वापस लौट गए। जिले में दिनभर में 12701 लोगों को टीके लगाए गए। इसमें 1300 टीके शहरी क्षेत्र के सेंटरों पर लगाए गए।
विज्ञापन

एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि शहर को 1300 टीके मिले थे। सभी टीके दोपहर दो बजे ही खत्म हो गए। वैक्सीन आते ही टीके लगाए जाएंगे। जिला अस्पताल में 520, आईएमए भवन में 350, पीएचसी देवानंदपुर में 250 और गोराबाजार में 250 टीके लगाए गए।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में 12701 लोगों को टीके लगाए गए हैं। टीकाकरण चल रहा है। रात तक वैक्सीन आने के बाद जिले में वृहद स्तर पर टीकाकरण शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें