फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही टॉयलेट इस्तेमाल कर रहे छात्र-छात्राएं

Sat, 11 Jul 2015 12:11 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के निदेशक शैलेंद्र विक्रम सिंह की टीम ने शुक्रवार को नगर समेत चार ब्लॉकों के 20 स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और स्वच्छता को जांचा।
विज्ञापन


अमावां ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल पूरे ठकुराइन में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग टॉयलेट नहीं मिला। प्रसाधन कक्ष गंदा मिला। टीम ने गहरी नाराजगी जताई।

 कई स्कूलों में गंदगी का अंबार मिला, लेकिन कुछ स्कूलों की स्थिति बेहतर मिली। टीम ने नगर क्षेत्र के 10 स्कूलों का निरीक्षण किया।

इसमें पूर्व माध्यमिक स्कूल मुंशीगंज, मोहद्दीनपुर, बेलीगंज, दक्षिणी जहानाबाद, बालापुर, चकधौररहा, प्राथमिक स्कूल बालापुर, कल्लू का पुरवा, कंपोजिट स्कूल खोर का निरीक्षण किया। खोर, चकधौरहरा व कल्लू का पुरवा में प्रसाधन कक्ष गंदे मिले।

अमावां के पूर्व माध्यमिक स्कूल मैनूपुर, प्राथमिक लोदीपुर, बहादुरनगर, रुकुनपुर, पूरे ठकुराइन, दौधरा, राही के प्राथमिक स्कूल भदोखर प्रथम, पूर्व माध्यमिक स्कूल भदोखर, जगदीशपुर और जगतपुर के प्राथमिक स्कूल रामगढ़ टिकरिया का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


ज्यादातर स्कूलों में प्रसाधन कक्ष गंदे मिले। रुकुनपुर स्कूल में व्यवस्था सबसे अच्छी मिली। टीम के साथ बीईओ बीरेंद्र कनौजिया, राशिद खां, दीपक कुमार रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें