फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडमास्टर निलंबित, वेतन रोकने का आदेश निरस्त

Sat, 11 Jul 2015 12:07 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल शहजादपुर मजरे कोटियाचित्रा में वित्तीय अनियमितता के मामले में इंचार्ज हेडमास्टर को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


 इससे पहले तत्कालीन बीईओ, हेडमास्टर और एबीआरसी का वेतन रोकने संबंधी आदेश निरस्त कर दिया गया है।
ऊंचाहार के प्राथमिक स्कूल शहजादपुर मजरे कोटियाचित्रा में मानकों को ताक पर रखकर धन खर्च किया गया है।

शत्रुघ्न सिंह की शिकायत पर हुई जांच में खर्च किए गए हजारों रुपये के मामले में गड़बड़ी पकड़ में आई। बीएसए ने मामले में बीती दो जुलाई को बीईओ (वर्तमान में हरचंदपुर में तैनात) जैनेंद्र गुुप्ता, इंचार्ज हेडमास्टर आशुतोष नारायण और एबीआरसी ऊंचाहार छोटेलाल का वेतन रोक दिया था।

इस मामले में अब बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने वेतन रोकने के आदेश को निरस्त कर दिया है। साथ ही इंचार्ज हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें