भदोखर थाना क्षेत्र में गुरुवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक टेंट हाउस मालिक को कुचल दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब वह दुकान पर जा रहा था। इससे पहले कि लोगों को घटना की जानकारी हो, चालक वाहन समेत भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे मुगल गांव निवासी राम प्रताप यादव (32) का नहरी चौराहा पर टेंट हाउस की दुकान है। रोज की तरह गुरुवार सुबह राम प्रताप दुकान पर जा रहा था। रायबरेली-सलोन मार्ग पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। थानेदार एसएन यादव का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।