फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 दिसंबर को जनसभा करेंगे केंद्रीय गृहमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जिले में 28 दिसंबर को जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा की ओर से उनका प्रस्तावित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए भाजपा तैयारियों में जुट गई है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा की ओर से विभिन्न प्रकोष्ठों व मंडल प्रभारियों की बैठक करके तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री की जनसभा का प्रस्तावित कार्यक्रम प्रदेश कार्यालय से मिला है। अभी जनसभा स्थल तय नहीं किया गया है।
मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पार्टी की ओर से महिला समेत विभिन्न मोर्चा के सम्मेलन विधानसभा क्षेत्रवार आयोजित किए जाएंगे। 26 दिसंबर से शहर में महिला मोर्चा के सम्मेलन के साथ इसकी शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें