फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा-भतीजे पर कुल्हाड़ी, सरिया से हमला करके किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर क्षेत्र में चाचा-भतीजे को कुल्हाड़ी व सरिया से हमला कर घायल कर दिया गया। हद तो तब हो गई, जब सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराना भी उचित नहीं समझा। हालत गंभीर होने पर चाचा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

तहरीर पर पुलिस ने मामूली धारा में हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बुधवार को पीड़ित परिवार पुलिस कार्यालय पहुंचा और मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाल को तत्काल हटाए जाने की मांग की। एसपी ने प्रकरण में जांच के आदेश दिए हैं।
जमोड़ी गांव निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि दो नवंबर को गांव में मेला लगा था। रात में नौटंकी का कार्यक्रम था। गांव के ही कुछ लोग गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की।
विज्ञापन

शोर पर चाचा रामसुमेर पहुंचे तो सभी ने कुल्हाड़ी व सरिया से हमला बोल दिया। हमले में चाचा को गंभीर चोटें आईं हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण नहीं कराया।
आरोप है कि कोतवाल हमलावरों से मिले हैं, जिसके चलते मामले में कार्रवाई नहीं की। पीड़ित पक्ष का कहना है कि मामूली धारा में केस दर्ज करने से हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं। जानमाल की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने एसपी से मामले में न्याय दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें