फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ अल्ट्रासाउंड सेंटर और 300 क्लीनिकों के लाइसेंस एक्सपायर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों और संचालकों की सुस्ती के कारण जिले के नौ अल्ट्रासाउंड सेंटरों और करीब 300 क्लीनिकों के लाइसेंस एक्सपायर्ड हो गए हैं।
विज्ञापन

जिला पुरुष अस्पताल में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर के लाइसेंस का भी नवीनीकरण नहीं हो सका है। लाइसेंस और पंजीयन एक्सपायर्ड होने के बाद क्लीनिक धड़ल्ले से संचालित हो रही हैं।
हालांकि कुछ क्लीनिक के संचालकों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन तो कर दिया है, लेकिन औपचारिकताएं पूरी न होने के कारण नवीनीकरण का काम अटका है। विभाग की ओर से कई क्लीनिकों के संचालकों को नोटिस दिया है।
विज्ञापन

जिले में निजी हॉस्पिटल, क्लीनिक, पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के लाइसेंस या पंजीयन की जरूरत होती है।
बिना लाइसेंस या पंजीयन के क्लीनिकों का संचालन अवैध माना जाता है। तय समय में अस्पतालों, क्लीनिक व सेंटरों के संचालन के लिए लाइसेंसों का नवीनीकरण भी जरूरी होता है।
बिना वैध लाइसेंस के प्रतिष्ठान संचालित न करने के आदेश है, लेकिन जिले में ऐसी 300 से अधिक क्लीनिक हैं, जिनके लाइसेंस एक्सपायर्ड हो चुके हैं। विभाग के अफसरों की लापरवाही के कारण संचालकों ने अब तक क्लीनिक के लाइसेंसों को वैध नहीं करवाया है।
यही नहीं जिला पुरुष अस्पताल सहित नौ अल्ट्रासाउंड सेंटरों के लाइसेंस भी एक्पायर्ड हो गए हैं। सेंटरों के लाइसेंसों को नवीनीकरण कराकर वैध नहीं कराया गया है, लेकिन सेंटरों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है।
हालांकि अल्ट्रासाउंड सेंटरों के लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन किया गया है, लेकिन अब तक लाइसेंस वैध नहीं किए गए हैं। इसके बाद भी खुले आम सेंटरों का संचालन किया जा रहा है। कुछ क्लीनिक के संचालकों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन किया है, लेकिन प्रक्रिया पूरी न होने के कारण क्लीनिक के लाइसेंस वैध नहीं किए जा रहे हैं।
नौ अल्ट्रासाउंड सेंटरों के लाइसेंसों का नवीनीकरण बाकी है। 300 से अधिक निजी क्लीनिकों का भी नवीनीकरण होना बाकी है। बिना नवीनीकरण के सेंटर न संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। नवीनीकरण के लिए जो आवेदन आए हैं, उन मामलों में प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

डॉ. अरविंद कुमार, एसीएमओ, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें