फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों पर कार्रवाई करने में फिसड्डी छह थानेदारों को अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पुलिस लाइंस के सभागार में मंगलवार रात आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने में छह थानेदार फिसड्डी पाए गए।
विज्ञापन

इन थानेदारों की ओर से गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट, शांतिभंग के तहत कार्रवाई करने में हीलाहवाली बरती गई। एसपी श्लोक कुमार ने सभी को चेतावनी देते हुुए चेताया और कहा कि चुनाव में खलल डालने वालों को चिह्नित करके उनके खिलाफ हर हाल में कार्रवाई की जाए। इस कार्य में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।
करीब दो घंटे से ज्यादा समय तक चली अपराध समीक्षा बैठक में एसपी का पूरा फोकस विधानसभा चुनाव सकुशल कराना रहा। थानावार कार्यों की समीक्षा की।
इस दौरान एसपी ने पाया कि शिवगढ़, सरेनी, हरचंदपुर, ऊंचाहार, खीरंो, नसीराबाद थानेदारों का कार्य अच्छा नहीं हैं। इन सभी ने चुनाव के दौरान अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कम की है। खासकर एसपी ने शिवगढ़ को जमकर फटकार लगाई। ऐसा इसलिए रहा कि शिवगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब फैक्टरी पकड़ी गई थी।
विज्ञापन

इसको लेकर थानेदार की काफी किरकिरी हुई थी। नसीराबाद थानेदार को भी एसपी ने फटकारा और कहा कि झोलाछाप डॉक्टर की हत्या का खुलासा तत्काल किया जाए। इसमें किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। शराब माफिया के खिलाफ कुुर्की की कार्रवाई करने पर डलमऊ कोतवाल पंकज त्रिपाठी के कार्य को एसपी ने सराहा और उन्हें शाबाशी दी।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि चुनाव को लेकर सतर्कता बरती जाए। चुनाव में खलल डालने वाले अराजकतत्वों को चिह्नित करके उन्हें पाबंद किया जाए। एसपी ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी तरह के कार्य में ढिलाई मिली तो कार्रवाई की जाए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ लालगंज महिपाल पाठक, सीओ सदर वंदना सिंह के अलावा समस्त सीओ व थानेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें