फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत

Tue, 04 Nov 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद जलालपुर गांव में रोते बिलखते परिजन।
विज्ञापन
राही-गदागंज। बेकाबू वाहन ने रविवार रात घर जा रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवकों के शव क्षत-विक्षत हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की खबर गांव पहुंची तो परिजनों में रोना-पीटना मच गया। हादसा किस वाहन से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जगतपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर बेही गांव निवासी रोहित (24) पुत्र संतराम की मौसी मुंशीगंज में रहती हैं। गदागंज थाना क्षेत्र के बड़ा पुरवा निवासी सोनू (27) पुत्र छेदीलाल के साथ रोहित अपनी मौसी के घर धान की पिटाई करने गए थे। रात करीब एक बजे दोनों घर वापस जा रहे थे।

भदोखर थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर भांव गांव के पास बेकाबू वाहन ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, दोनों की मौत हो चुकी थी। भदोखर थाना प्रभारी राकेशचंद्र आनंद ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन



ससुराल में रहते थे सोनू
बड़ा पुरवा गांव निवासी मृतक सोनू की शादी जलालपुर बेही गांव में हुई थी। शादी के कुछ साल बाद से सोनू ससुराल में ही रहते थे। ससुराल के पड़ोस में रोहित रहते थे। इसलिए दोनों की पहचान थी। रोहित और सोनू की मौत से दोनों परिवारों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि दोनों अब नहीं रहे। घरों पर नाते-रिश्तेदारों का आना-जाना लगा है। ग्रामीण भी घटना से गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें