फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में युवती समेत दो की मौत, सात घायल

Wed, 22 Jun 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में मंगलवार को भदोखर थाना क्षेत्र के औघडनाथगंज के पास से हुए सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को लालगंज, डलमऊ और भदोखर थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के यदुनाथ सिंह मजरे हाजीपुर गांव निवासी हंसराज (40) पत्नी गोमती के साथ सोमवार रात हाजीपुर गांव से साइकिल से वापस घर जा रहा था। दूसरी साइकिल से उसका साढू रामसजीवन भी साथ जा रहा था। बरवलिया गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल को टक्कर मार दी।

जिससे गोमती दूर जा गिरी और हंसराज ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। रामसजीवन घायलों को सीएचसी लाया। जहां डॉक्टर ने हंसराज को मृत घोषित कर दिया। मृतक भट्ठे में बेलदारी का काम करता था।
विज्ञापन


सरेनी थाना क्षेत्र के चित्ता का पुरवा मजरे छिवलहा गांव निवासी शिवराम पुत्र रघुनाथ अपनी पुत्री बीना भारती के साथ बाइक से लालगंज आ रहा था। कोतवाली के पास पौधशला पर फतेहपुर से लालगंज की ओर रहे मौरंग लदे तेज रफ्तार ट्रक संख्या यूपी 33 टी 5299 ने जोरदार टक्कर मार दी।

इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोग घायलों को सीएचसी लाए। जहां डॉक्टर ने बीना को मृत घोषित कर दिया। शिवराम की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ट्रक नंबर का उल्लेख करते हुए रिश्तेदार सूदनखेड़ा निवासी सुरेश कुमार ने अज्ञात चालक के विरुद्घ कोतवाली में तहरीर दी है।

इसी तरह जमुवावां गांव निवासिनी गुड़िया पुत्री गंगाशंकर कोचिंग पढ़ने साइकिल से लालगंज आ रही थी। बाल्हेमऊ गांव के पास अज्ञात ट्रक ने उसे ठोकर मार दी। इससे वह घायल हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उधर, फतेहपुर जिले के भकुवा चौराहा निवासी अक्षय पंजाब में नौकरी करता था। मंगलवार को वह वापस आया था। डलमऊ रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद वह गांव के ही कल्लू के साथ बाइक से घर जा रहा था। डलमऊ गंगापुल पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी डलमऊ पहुंचाया। जहां कल्लू की मौत हो गई, जबकि अक्षय की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक चालक कल्लू हेलमेट नहीं लगाए था। कोतवाल ओपी यादव का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।

भदोखर थाना क्षेत्र में औघड़नाथगंज के पास कार चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही दूसरी कार आकर भिड़ गई। इससे आगे चल रही कार पर सवार केशनारायण निवासी पूरे गोसाई, शीला निवासी पूरे भोला का पुरवा घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एसओ एसएन यादव ने बताया कि शीला की हालत गंभीर है। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं ऊंचाहार थाना क्षेत्र में मंगलवार को गंगौली गांव के प्रधान राजेंद्र कुमार, उनकी पत्नी सरला देवी एवं अनिल कुमार, सीमा देवी जीप से जगतपुर गए थे। लौटते समय थाना क्षेत्र के सवैया हसन के पास ट्रैक्टर से जीप टकरा गई। इससे सभी घायल हो गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें