अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को सुबह हर तरफ जोश और उत्साह देखने को मिला। पार्क, उद्यान व विद्यालय हो या फिर स्टेडियम सभी जगह योग करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही है। यहीं नहीं घरों में भी लोग टीवी से चिपके रहे। आसन के विभिन्न मुद्राओं को देखकर योग किया। बच्चे, बूढ़े, जवान सभी वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
जिले भर में करीब 15 हजार लोग योग में शामिल हुए। इसमें सबसे अधिक भीड़ मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में रही। यहां पर पतंजलि योग समिति के डॉ. रवि प्रताप सिंह ने योग कराया। कहा कि, योग के माध्यम से हम अपने शरीर को चुस्त और दुरुस्त रख सकते हैं। इसमें वरिष्ठ भाजपा नेता अजय अग्रवाल, जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. अविनाश सिंह, राहुल सिंह, अनीता श्रीवास्तव आदि लोग शामिल हुए।
जिला अस्पताल में आयुर्वेद एवं योग चिकित्सक सौरभ शर्मा ने योगाभ्यास कराया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनके श्रीवास्तव, डॉ. बीरबल, डॉ. अल्ताफ मौजूद रहे। एफजी कॉलेज में एनएसएस के डॉ. दिनकर त्रिपाठी, सिविल लाइंस स्थित गायत्री शक्तिपीठ में रामसरन सिंह, पीआर मिश्रा व मीना सिंह ने योग कराया।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोरा बाजार में गरिमा पटेल व राम किशोर मौर्य ने योग कराया। 25वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक संतोष कुमार सिंह की मौजूदगी में 486 कर्मचारी शामिल हुए। जिला संस्था भारत स्काउट और गाइड की ओर से स्काउट भवन में योग कराया गया।
इंदिरा उद्यान में डॉ. विश्राम ने योग कराया। राजकीय इंटर कॉलेज में डीआईओएस डॉ. विनय मोहन वन, आरपी श्रीवास्तव, आरोग्य भारती की ओर से जिला संघ चालक प्रो. जेडी द्विवेदी, एनसीसी की ओर से मेजर हरिश्चंद्र वाजपेयी, महेंद्र सिंह, बकुल रावत समेत 800 कैडेट्स ने योग किया।
बाबू भीषम सिंह महाविद्यालय गोझरी गुरुबक्शगंज में प्राचार्य डॉ. विनय प्रताप सिंह, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सुभाष नगर में डॉ. गीता कुमार, शिखा आदि ने बच्चों के साथ योग किया। आरजीआईपीटी, बाबू एलपीएस पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय समेत कई विद्यालयों में बच्चों ने योग किया। दयानंद पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. रामनरेश की अगुवाई में रैली निकाली गई। इसमें सभी को योग के बारे में जानकारी दी गई।