सलोन कोतवाली और भदोखर थाना क्षेत्र में हुईं सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सलोन कोतवाली क्षेत्र के बिजवलिया गांव की रहने वाली मायका (48) पत्नी जगदीश किसी काम से सलोन आ रही थी।
गांव के निकट ही वह सड़क किनारे खड़ी होकर मैजिक का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान सलोन से परशदेपुर की ओर जा रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी सलोन पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। डीह थाना क्षेत्र के बनपुरवा मजरे रोखा गांव निवासी भुवनेश्वर उर्फ लल्लन वर्मा (40) मंगलवार देर शाम वह साइकिल से मजदूरी करने रायबरेली गया था। रात में वापस नहीं लौटा। परिवारीजनों ने रात में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
भुएमऊ के पास ग्रामीणों को उसका शव सड़क किनारे खाई के मिला। सूचना मिलने पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। घटना से पत्नी ननकुली, बेटी स्वप्निल (13), वंदना (11), सुधा (8) और बेटा (5) का रो-रोकर हाल बेहाल है। एसओ आरके सिंह ने बताया किपत्नी की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।