रायबरेली। जिले में 2440 लोगों की कोरोना की जांच की गई, जिसमें महज दो लोग ही कोरोना संक्रमित मिले। पहले से कोरोना संक्रमित 25 मरीज स्वस्थ हो गए।
स्वस्थ हुए मरीजों को होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 21 हजार से अधिक मरीज रिकवर हो चुके हैं।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में कोरोना का कहर पूरी तरह से थम गया है। गुरुवार को भी संदिग्ध लोगों की जांच हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले भर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर 2440 लोगों की जांच की, जिसमें महज दो लोग ही संक्रमित मिले।
दोनों मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। इसके अलावा पहले से संक्रमित 25 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। गुरुवार को एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 200 हो गई है। जिले में अब तक 21 हजार कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।