फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर पैसा निकालने वाले दो दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सलोन और डीह थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से एटीएम कार्ड बदलकर पैसा निकालने वाले अंतरजनपदीय गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने एटीएम कार्ड, नकदी समेत अन्य सामान बरामद किया है। रायबरेली के साथ ही अन्य जनपदों में ये वारदात करते थे।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय स्थित किरण हाल में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में सीओ सदर डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सलोन कोतवाल पंकज त्रिपाठी, डीह थानेदार जेपी यादव, सूची चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार अवस्थी को मुखबिर से सूचना मिली कि सलोन क्षेत्र के गोपालपुर तिराहा के पास अंतरजनपदीय गैंग के दो सदस्य किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।
सूचना पर संयुक्त टीमों ने पहुंचकर गैंग के दो सदस्यों को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि प्रतापगढ़ जिले के लालगंज अझारा थाना क्षेत्र के रानीगंज कैथोला गांव निवासी रजक अली और पूरे जनई गांव निवासी धीरज को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 38 हजार रुपये की नकदी के अलावा तीन एटीएम कार्ड, एक स्वैप मशीन और 12 बोर का तमंचा आदि बरामद किया गया है।
विज्ञापन

सीओ का कहना है कि ये एटीएम बदलकर पैसा निकालने का काम करते थे। रायबरेली के साथ ही अमेठी, प्रतापगढ़ जिले में घटनाओं को अंजाम देते थे। इसमें आरोपी रजक अली के खिलाफ तीन, जबकि धीरज के खिलाफ दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन सभी के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।
मदद के बहाने अंजाम देते थे वारदात
सलोन कोतवाल पंकज त्रिपाठी के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे पिछले कुछ समय से प्रतापगढ़, रायबरेली और अमेठी में एटीएम के पास खड़े रहकर लोगों की मदद करने के बहाने से उनका एटीएम कार्ड लेकर पैसा निकालते थे। इसी बीच उनका एटीएम बदल लेते थे। बदले हुए एटीएम से सारे पैसे निकालकर फिर दूसरी जगह इसी एटीएम कार्ड को बदल लेते थे।
इसके अलावा स्वैप मशीन से भी एटीएम की क्लोनिंग कर पैसा निकाल लेने का काम करते थे। कोतवाल का कहना है कि अंतरजनपदीय गैंग के एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के पैसा ऐंठने की जानकारी होने पर पड़ताल शुरू कराई गई और फिर दो आरोपियों को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें