फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: किशोरी की मौत के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 Oct 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। पूरे भवानी मजरे उमरामऊ गांव की लालती (15) की मौत के मामले में दो आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया है। डीएनए जांच के लिए उनके नमूने भी लिए गए हैं।
विज्ञापन


बीते शनिवार रात बांदा-बहराइच हाईवे पर बाईपास फ्लाईओवर के पास लालती का क्षतविक्षत शव मिला था। मां कुंती देवी ने आरोप लगाया कि पिंकू कोरी ने बेटी का अपहरण कर हत्या की। उनका कहना था कि पिंकू जबरन बेटी से शादी करना चाहता था। पुलिस ने पहले इसे हादसे में हुई मौत बताया था। मां की तहरीर पर पिंकू के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज हुआ। अज्ञात वाहन चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी लालगंज सुजीत राय ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरे अचल मजरे देवगांव निवासी पिंकू और उसके साथी शुभम को जेल भेजा गया है। जांच में पाया गया कि पिंकू अपने साथी के साथ बाइक से किशोरी को लालगंज ले जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोरी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें