फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने दो सगी बहनों को मारी टक्कर, एक ने तोड़ा दम

Mon, 25 Apr 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घुरवारा के पास सड़क हादसे में दो सगी बहनों की हुई मौत के बाद बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को ट्रक ने साइकिल सवार दो सगी बहनों को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल एक बहन की मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब दोनों साइकिल से गृहस्थी का सामान खरीदने घुरवारा बाजार जा रही थी।
विज्ञापन


घटना से गुस्साए लोगों ने चालक को पकड़कर जमकर धुना। विरोध में सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के टोंक मजरे रामपुर गहिरखेत की रहने वाली अनीता पत्नी रंजीत अपने मायके में ही रहती थी। सुबह अपनी छोटी बहन बबली के साथ साइकिल से गृहस्थी का सामान खरीदने घुरवारा बाजार जा रही थी।
विज्ञापन


साइकिल बबली चला रही थी, जबकि अनीता पीछे बैठी थी। जैसे ही रायबरेली-डलमऊ मार्ग पर पहुंची, रायबरेली से डलमऊ की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे अनीता व बबली गंभीर रूप से घायल हो गई।

आसपास के लोगों ने घायल बहनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने अनीता को मृत घोषित कर दिया।हादसे की सूचना पर लोगों ने मुराईबाग में चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। यही नहीं रोड जाम भी कर दिया।

सभी ने चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। कोतवाल ओपी यादव का कहना है कि ट्रक कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया गया है। रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें