फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल स्वीट्स के मालिक समेत 12 पर मुकदमे के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। विधि विश्लेषक प्रयोगशाला, लखनऊ की जांच में खाद्य पदार्थों के नमूने फेल होने के बाद शहर के सुपर मार्केट स्थित अग्रवाल स्वीट्स के मालिक समेत 12 मिलावटखोरों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। एफएसडीए के अभिहित अधिकारी अजीत कुमार राय ने सभी एफएसओ को एडीएम कोर्ट में जुर्माने के लिए मुकदमा करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। इससे मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जिले से छह माह पहले भरे गए नमूनों की जांच रिपोर्ट आ गई है। सुपर मार्केट स्थित अग्रवाल स्वीट्स के खोवा का नमूना पिछले साल नवंबर में भरा गया था। नमूना फेल होने के बाद अब केस दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
इसके अलावा छेना का नमूना फेल होने पर जोहवाशर्की निवासी राजू, सरसों के तेल का नमूना फेल होने पर हरचंदपुर निवासी सलीम, दूध पर देदौर निवासी जर्नादन कुमार, पनीर फेल आने पर डिडौली निवासी आलोक चौधरी, भोजपुर निवासी गुप्ता स्वीट्स के मालिक, महेशखेड़ा निवासी विजय कुमार, दही का नमूना फेल होने पर सेमरी कोठी सुपर मार्केट चाट भंडार के मालिक पर मुकदमे के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा बूंदी लड्डू पर अरखा निवासी पवन कुमार, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल का नमूना फेल आने पर धन्नीपुर निवासी रन बहादुर सिंह, दूध पर पूरे दुबे हाजीपुर सलोन निवासी प्रदीप मिश्रा और छेना मिठाई का नमूना फेल आने पर करहिया बाजार निवासी बबलू पटवा पर मुकदमे के आदेश दिए गए हैं। अभिहित अधिकारी अजीत कुमार राय ने बताया कि सब स्टैंडर्ड आए नमूनों पर संबंधित मिलावटखोरों पर पांच-पांच लाख रुपये तक जुर्माने की व्यवस्था है। एफएसओ को अधिक से अधिक जुर्माना करवाने के आदेश दिए गए हैं।
गुड़, छुहारा, सिंघाड़ा आटा समेत पांच नमूने सील
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव के नेतृत्व में मंगलवार को एफएसडीए की टीम ने गुड़, सिंघाड़ा आटा, छुहारा समेत पांच नमूने सील किए। अभियान में एफएसओ अरुण कुमार ने अतानगर सलोन में अजय मौर्या की दुकान से मूंगफली दाना और हरचंदपुर में रुपेंद्र बहादुर सिंह की दुकान से छुहारा का नमूना भरा।
एफएसओ अमरनाथ ने सवैया तिराहा ऊंचाहार में सूर्यभान की दुकान से सिंघाड़ा आटा और यहीं मूलचंद्र की दुकान से एफएसओ अंजली श्रीवास्तव ने छुआरा का नमूना सील किया। एफएसओ राजेश तिवारी न गंगागंज में पप्पन की दुकान से गुड़ का नमूना भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें