फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई एसडीओ के कार्यक्षेत्र बदले तो कई गैर जनपद रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पावर कॉर्पोरेशन की ओर से उपखंड अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में तगड़ा फेरबदल किया गया है। इससे अभियंताओं में हड़कंप है।
विज्ञापन

कई उपखंड अधिकारियों को जिले में ही इधर से उधर किया गया है तो कई लोगों को गैरजनपद भेजा गया है। एक साथ बड़े पैमाने पर हुए फेरबदल से वितरण खंडों में गहमागहमी रही।
लखनऊ में तैनात रहे उपखंड अधिकारी विवेक कुमार को कठगर, डलमऊ की जिम्मेदारी दी गई है। शहिद माशूक लखनऊ को भंडार केंद्र रायबरेली का कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन

लखनऊ के ही प्रमोद कुमार वर्मा को शिवगढ़, महराजगंज और अजय कुमार कुशवाहा को बछरावां का उपखंड अधिकारी बनाया गया है। डलमऊ डिवीजन के कठगर में तैनात रहे भइया लाल को महराजगंज का कार्यभार सौंपा गया।
सरेनी के रमेश सिंह कुशवाहा को जगतपुर, गोराबाजार के उपखंड अधिकारी सुनील कुमार कुशवाहा को छतोह उपखंड की जिम्मेदारी दी गई।
टेस्ट डिवीजन द्वितीय में तैनात कृष्णावतार विश्वकर्मा को सरेनी उपखंड अधिकारी बनाया गया है। महराजगंज उपखंड में तैनात आशीष कुमार श्रीवास्तव को हरदोई और बछरावां के शशांक गुप्ता गोला स्थानांतरण हुआ है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता एके सिंह ने बताया कि उपखंड अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। सभी को अपने तैनाती स्थल पर जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें