फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: अघोषित कटौती से परेशान व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

Sat, 26 Jul 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोगों में भारी आक्रोश है। इस गंभीर समस्या को लेकर शुक्रवार को व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने अधिशासी अभियंता दयाशंकर यादव को ज्ञापन सौंपा और तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल भदौरिया ने बताया कि बिजली कटौती के चलते कारोबार चौपट हो गया है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार न हुआ तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता ने बताया कि कुछ तकनीकी दिक्कतों के चलते आपूर्ति प्रभावित हुई थी जिसे अब ठीक कर लिया गया है। इस मौके पर सूर्यप्रताप सिंह, कमलेश कुमार, अभिषेक सोनी, सुरेश सागर, डॉ. सलीम, रामसन गुप्ता, अखिलेश सिंह, संतोष मिश्रा, आयुष कौशल और ओमी तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें