फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: प्रेमी के साथ मिल घर में कराई थी 15 लाख की चोरी

Fri, 14 Nov 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। कोतवाली क्षेत्र के उत्तरा गोरी गांव में चार दिन पहले हुई चोरी की वारदात का बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा किया। इस मामले में पुलिस ने एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। खुलासे में सामने आया कि महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही घर में चोरी की साजिश रची थी।
विज्ञापन


गांव निवासी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि नौ नवंबर की रात वह परिवारजन के साथ एक कमरे में सो रहे थे। उनकी मां बगल के कमरे में थीं। 10 नवंबर की सुबह जब वह जागे तो कमरे का दरवाजा खुला और सामान बिखरा पड़ा था। घर के बक्से गायब मिले। छत पर जाकर देखा तो दोनों बक्से टूटे पड़े मिले। इनमें रखे जेवर गायब थे। चोरी गए सामान में पत्नी और मां के लगभग 15 लाख रुपये के जेवर शामिल हैं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच में मृत्युंजय की पत्नी प्रीति की भूमिका संदिग्ध मिली।

उसने स्वीकार किया कि उसने अपने प्रेमी चित्रसेन के साथ मिलकर ही चोरी की साजिश बनाई थी। चित्रसेन व उसके भाई तानसेन ने वारदात को अंजाम दिया और जेवर लेकर भाग गए। पुलिस ने प्रीति से तीन हजार और चित्रसेन के पास दो हजार रुपये बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जेवर लेकर भागे चित्रसेन के भाई तानसेन की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार चित्रसेन शातिर अपराधी है। जिसके खिलाफ एक दर्जन संगीन मुकदमे दर्ज हैं। उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई पूर्व में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें