फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कचहरी में सिपाहियों को चकमा देकर बंदी भाग निकला बंदी

विज्ञापन
दीवानी कचहरी से पुलिस की हिरासत से बंदी के भागनेे केे बाद परेशान पु​लिसकर्मी।
विज्ञापन
रायबरेली। दीवानी कचहरी से बृहस्पतिवार शाम वकील से मिलने का बहाना बना एक बंदी सिपाहियों को चकमा देकर भाग गया। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ सदर की अगुवाई में पुलिसकर्मियों की तरफ से बंदी की तलाश की जा रही है। हालांकि देर रात तक बंदी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली क्षेत्र के चेन का पुरवा मजरे कुम्हौरा गांव निवासी नाहर नट उर्फ राहुल चोरी के मामले में 20 सितंबर 2025 को जिला कारागार में बंद हुआ था। सुबह उसे पुलिस अभिरक्षा में दीवानी कचहरी पेशी पर लाया गया था। पेशी के बाद उसे कचहरी स्थित लॉकप के बाद सिपाही पुलिस गाड़ी में ले जा रहे थे। इसी दौरान अपने वकील से मिलने की बात कही और पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला। बंदी के भागने की सूचना से पर सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार भी पहुुंच गए।

सीओ की अगुवाई में पुलिस ने रेलवे, बस स्टेशन के अलावा अन्य स्थानों पर बंदी की तलाशी कराई। सीओ ने बताया कि बंदी की खोजबीन के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि बंदी के खिलाफ सदर कोतवाली में एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। लापरवाही बरतने पर पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई कराई जाएगी। जेलर हिमांशु रौतेला ने बताया कि बंदी राहुल पर चोरी समेत 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें