फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज अपनों के बीच होंगी सोनिया

Tue, 31 May 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
सोनिया गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को यहां पहुंच रही हैं। जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में हिस्सा लेकर न सिर्फ विकास का सच जानेंगी, बल्कि संसदीय क्षेत्र की जनता को करोड़ों रुपये की सौगात भी देंगी।
विज्ञापन


दौरे के मद्देनजर रविवार को सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा के साथ एसपीजी ने कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया। देर शाम सोनिया के दौरे को हरी झंडी दे दी गई। करीब पांच महीने बाद सांसद सोनिया गांधी 31 मई और एक जून को अपने संसदीय क्षेत्र में रहेंगी।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विनय द्विवेदी के मुताबिक पहले दिन सोनिया गांधी 30 लाख रुपये की लागत से बने नगर पंचायत डलमऊ में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद करोड़ों रुपये की लागत से सड़कों का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगी।
विज्ञापन


इसके बाद भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। दूसरे दिन एक जून को सोनिया गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस में लोगों से भेंट करेंगी। विकास भवन में जन सुविधा केंद्र का उद्घाटन और यहीं पर होने वाली जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में हिस्सा लेकर जिले में कराए जा रहे विकास कार्यों की हकीकत जानेंगी।

हालांकि सोनिया गांधी लखनऊ से सड़क मार्ग होते हुए या फिर फुरसतगंज एयरपोर्ट से अपने संसदीय क्षेत्र आएंगी, इसका जिक्र उनके जारी कार्यक्रम में नहीं किया गया है। उधर, सोनिया के दौरे के मद्देनजर सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा के साथ एसपीजी ने विकास भवन समेत अन्य कार्यक्रम स्थलों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था खंगाली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें