जिले में कड़ाके की सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को शीतलहर ने लोगों को बेहाल कर दिया। इसके चलते डीएम ने सभी स्कूलों को दो दिन (30 व 31 दिसंबर) के लिए और बंद कर दिया है। दिनभर आसमान में बदली छाई रही।
नतीजतन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। लोग घरों में ही दुबके रहे और सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशनों पर भी यात्री ठंड से ठिठुरते हुए देखे गए।
शीतलहर और कोहरे के चलते एक तरफ सर्दी से लोग ठिठुर रहे हैं।
वहीं जिला प्रशासन की ओर से कहीं पर भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई। यहां तक रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर अलाव जलते नजर नहीं आए। इससे स्टेशन पहुंचने वाले यात्री ठिठुरते दिखे। बृहस्पतिवार को दिनभर बदली छाये रहने से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। ठंड बढ़ने के चलते डीएम ने स्कूल दो दिन के लिए और बंद कर दिए हैं।
डीआईओएस डॉ. विनय मोहन वन का कहना है कि डीएम अनुज कुमार झा के निर्देश पर सभी बोर्ड से जुड़े समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से लेकर इंटर तक 30 और 31 दिसंबर तक अवकाश रहेगा। इन तिथियों में कोई स्कूल खोलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।