फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप पर कसा शिकंजा, पांच को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। सीएचसी अधीक्षक ने क्षेत्र के झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। एक अवैध क्लीनिक पर छापामारी के साथ पांच लोगों को नोटिस भेजकर देकर जवाब मांगा है। इससे झोलाछाप में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

ऊंचाहार क्षेत्र में झोलाछाप की भरमार है। शिकायतें लगातार आ रही थीं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ला ने टीम के साथ खोजनपुर गांव के पास चल रहे एक अवैध क्लीनिक में छापा मारा।
वहां झोलाछाप मरीजों का इलाज करते हुए मिला। अधीक्षक ने क्लीनिक का लाइसेंस मांगा। उसके पास कोई प्रमाणपत्र नहीं था। जिसके बाद अधीक्षक ने क्लीनिक संचालक व जमुनापुर चौराहे पर संचालित पांच झोलाछाप को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षक ने बताया कि पांच झोलाछाप को नोटिस भेजा है। वैध कागजात न देने पर क्लीनिक संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें