फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन पर तीन शिक्षक सस्पेंड

Sun, 17 Mar 2019 12:16 AM IST
rajni rajni अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर शनिवार को डीएम नेहा शर्मा ने गंभीर रुख अपनाया। उन्होंने प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष समेत तीन शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। डीएम ने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले किसी भी अधिकारी व शिक्षक को बख्शा नहीं जाएगा। सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन



लोकसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद जिले में आम लोगों के साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों को आचार संहिता के पालन करने के आदेश दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी खास नजर रखी गई है।


इसके लिए डीएम नेहा शर्मा ने टीम भी बना दी है। ये टीमें व्हाट्सएप के अलावा फेसबुक आदि की रोजाना समीक्षा कर रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के तीन शिक्षकों ने फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके आचार संहिता का उल्लंघन कर दिया है। 
विज्ञापन



शनिवार को मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक शब्द अपलोड किये जाने पर प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरेगोपाल विकास क्षेत्र राही के सहायक अध्यापक राजेश शुक्ला, प्राथमिक विद्यालय कुंदनगंज विकास क्षेत्र बछरावां के निरंकार शुक्ला और प्राथमिक विद्यालय नेकनामपुर विकास क्षेत्र रोहनियां के सहायक अध्यापक रवींद्र कुमार कनौजिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है।


साथ ही सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व शिक्षकों को भी आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इससे शिक्षकों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।


जिले में व्हाट्सएप पर शिक्षकों के चल रहे कई ग्रुप
बेसिक शिक्षा विभाग के साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के व्हाट्सएप पर दो दर्जन से अधिक ग्रुप चल रहे हैं। जिला प्रशासन शिक्षकों के सभी ग्रुपों पर खास नजर रखे हैं। किसी भी ग्रुप में आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित पोस्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने भी सभी ग्रुपों पर खास नजर रखने के आदेश दिए हैं।


जिले में लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। इसके बाद भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी हो रही है। ऐसा ही मामला संज्ञान में आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग के तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। टीम को सक्रिय किया गया है। सोशल मीडिया पर आचार संहिता का उल्लंघन मिलने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

नेहा शर्मा, जिलाधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें