फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन थानेदार रिलीव

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में तैनात तीन थानेदारों को गैर जनपद रिलीव कर दिया गया है। वहीं बाहर से आए चार निरीक्षकों ने पुलिस लाइंस में आमद कराई है। बाहर से आए निरीक्षकों ने थाने की कुर्सी पाने के लिए जुगाड़ लगाना शुरू कर दिया है। एसपी श्लोक कुमार ने जिले के गदागंज थानेदार अमरनाथ यादव, महराजगंज कोतवाल मनोज कुमार, नसीराबाद थानेदार राजकुमार पांडेय को गैर जनपद रिलीव कर दिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा यहां पर तैनात निरीक्षक राकेश सिंह यादव, जय प्रकाश यादव, असलम अली व अरुण कुमार सिंह को भी रिलीव कर दिया गया है। वहीं खीरी से आए निरीक्षक आदर्श कुमार, घनश्याम, हरदोई से आए निरीक्षक रमेशचंद्र यादव, उन्नाव से आए निरीक्षक इंद्रपाल सिंह ने पुलिस लाइंस पहुंचकर आमद कराई।
विज्ञापन

एसपी का कहना है कि जल्द नए निरीक्षकों को चार्ज दिया जाएगा। जिले के कई थानों में तैनात अन्य थानेदारों को भी जल्द गैर जनपद के लिए रिलीव किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें