फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवगढ़ को हराकर हॉकी विजार्ड बनी चैंपियन

Wed, 20 Jan 2016 12:40 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य अतिथि सराफा व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप वर्मा, विशिष्ट अतिथि डॉ. एसएम सिंह, डॉ. संजीव जायसवाल और जेसीआई अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


पहला सेमीफाइनल हॉकी विजार्ड और रेलकोच के मध्य खेला गया। दोनों टीमों ने जीत के लिए खूब जोर- आजमाइश की। इसमें हॉकी विजार्ड ने 4-3 से जीत हासिल की।

दूसरे सेमीफाइनल में शिवगढ़ ने पैंथर को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच हॉकी विजार्ड और शिवगढ़ के मध्य हुआ। इसमें हॉकी विजार्ड ने 3-2 से जीत हासिल की।

हॉकी विजार्ड की ओर से अभिनव, सचिन और सतीश ने एक-एक गोल किए। वहीं शिवगढ़ की ओर से आदर्श और रमेश ने एक-एक गोल किया।

निर्णायक की भूमिका अबु यूसूफ, कुनाल कनौजिया, स्मिता दुबे, तबरेज अहमद, संतोष कुमार ने निभाई। इस मौके पर मुकेश सिन्हा, अशोक सोनकर, इसरार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें